पौड़ी: गर्मी का सीजन आते ही कई गांव पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसी तरह का एक गांव कल्जीखाल विकासखंड का बिष्ट बूंगा गांव है, जहां पिछले कई माह से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।
परेशान ग्रामीणों ने आज जिला अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर गांव को ज्वाल्पा पंपिंग योजना से पर्याप्त पानी मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों के साथ आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक असवाल का कहना था कि गांव में पानी की किल्लत इस कदर है कि गांव में बनी पानी की डिग्गी पर ग्रामीणों को सुबह से ही पानी के लिए खड़ा होना पड़ता है। ग्रामीणों को पानी का 1-1 बर्तन भरने में घंटों लग जाते हैं।
गांव से दूर स्थित पानी का टैंक भी जर्जर स्थिति में है, जिसमें पानी ही नहीं रुकता है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जल्द पेयजल समस्या का निदान करने की मांग की है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण