नैनीताल: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में एक महिला पर्यटक का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। सैलानियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित होटल कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सैलानियों ने हंगामा कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों गाजियाबाद से एक परिवार नैनीताल घूमने आया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अयारपाटा क्षेत्र में एक होटल में कमरा बुक कराया। स्वतंत्रता दिवस के दिन देर शाम महिला पर्यटक वॉशरूम में नहाने गई। इस दौरान होटल के ही एक कर्मचारी ने दरवाजे के ठीक ऊपर बने वेंटिलेटर से महिला का वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। काफी देर तक तो महिला को इस बात का पता नहीं चला, लेकिन जब उसकी नजर मोबाइल पर पड़ी तो वह अचानक घबरा गई।
महिला पर्यटक के शोर-शराबा करने पर होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित कर्मी मौके से फरार हो गया। पर्यटकों ने मामले की शिकायत मल्लीताल कोतवाली में की। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायती पत्र के आधार पर लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी राहुल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पूछताछ में यह भी तथ्य सामने आया है, कि संबंधित होटल कर्मी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा