रामनगर
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की कल से 10 वी और 12 की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है, परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए शिक्षा परिषद ने पूरी तैयारियां कर ली है । इस बार हाईस्कूल में 132115 परीक्षार्थी शामिल होंगे तो वहीं इंटरमीडिएट में 127324 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं होनी हैं । यह परीक्षा कल 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी।
कल पहला पेपर इंटरमीडिएट का हिंदी विषय का है। वही जानकारी देते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 1253 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमे एकल केंद्र 40 है मिश्रित केंद्र 1212 संवेदनशील केंद्र 195 है उसके साथ ही अति संवेदनशील केंद्र 14 है । उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी में सबसे अधिक केंद्र 136 तथा जनपद चंपावत में सबसे कम केंद्र 39 केंद्र बनाए गए हैं। नीता तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरण जैसे मोबाइल फोन आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा,ये नियम ड्यूटी पर तैनात लोगो के लिए भी रहेगा.परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रदेश, मंडल, जिला, बोर्ड व ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है.

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ