पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली में आज सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को एक हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि एक वाहन पिकअप महिंद्रा कोटद्वार से पौड़ी की ओर आ रहा था। इस बीच मल्ली सतपुली के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा था। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल मोके पर पहुचकर कड़ी मशक्कत कर चालक को रेस्क्यू किया गया। तुरंत ही प्राथमिक उपचार हेतु 108 के द्वारा चालक को सतपुली भेज दिया गया। खुशी की बात है कि पुलिस ने क्विक रेस्पॉन्स कर गोल्डन आवर में चालक की जान बचा ली। चालक का नाम रोहित घिल्डियाल है। दुर्घटना के मामले में शुरुआती 1 घण्टा गोल्डन आवर कहलाता है, जो सबसे महत्वपूर्ण होता है। पुलिस को सूचना 7:30 बजे मिली और 8:10 पर घायल 108 से रवाना किया गया। रिस्पांस टाइम पुलिस का सबसे सही रहा है। इसके लिए पुलिस बल व थाना अध्यक्ष का धन्यवाद अदा किया गया।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज