उत्तराखंड परिवहन निगम आगामी दो दिनों में बड़ी संख्या में बस संचालित करेगा। इसके लिए पूर्व में ही तैयारियां की जा चुकी हैं।
कई रूट पर दिवाली से पहले ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है। परिवहन निगम ने कर्मचारियों को दिवाली के दौरान 11 दिन तक ड्यूटी करने पर विशेष प्रोत्साहन योजना लागू किया है।
दूसरी ओर, एक सप्ताह पहले ही निगम ने सभी वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बसों को विभिन्न रूट पर लगा दिया। दिवाली पर भारी भीड़ के बीच निगम लगातार बस चला रहा है।
अब निगम ने दिवाली और भैयादूज के लिए भी देहरादून से हल्द्वानी, देहरादून से दिल्ली, देहरादून से चंडीगढ़, देहरादून से पौड़ी व गढ़वाल मंडल के लिए अतिरिक्त बसें लगाई है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों की छुट्टियां इस दौरान रद्द रखी गई हैं। बसों के संचालन का पूरा प्लान तैयार किया गया है।
सवारियों को तय समय पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। कोई भी बस बिना आला अधिकारियों के संज्ञान में लाए रद्द नहीं की जाएगी। सितंबर में 16 करोड़ 90 लाख का लाभ कमाने वाले परिवहन निगम को इस फेस्टिवल सीजन में 20 करोड़ से ऊपर के लाभ की उम्मीद है। पिछले दो दिन में निगम ने कमाई के नए कीर्तिमान बनाए हैं।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार