देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षायें ऑनलाइन कराने के फैसले के बाद अब आयोग ने पहाड़ी क्षेत्रों के अभ्यर्थीयों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब पहाड़ के दूर-दराज के युवाओं को परीक्षा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। आयोग ने पहाड़ के दूर-दराज के युवाओं के लिए टैबलेट पर परीक्षा कराने का फैसला लिया है। 15, 16 और 17 मार्च को होने जा रही आयोग की दो भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 465 टैबलेट से यह परीक्षा कराई जाएगी। इससे अब मोबाइल फोन की तरह स्क्रीन टच करके उम्मीदवार अपनी परीक्षा दे सकते हैं।
चूंकि, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कंप्यूटर केंद्रों की कमी है। विशेषरूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी और पौड़ी के युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसमें उनका समय और पैसा अधिक खर्च होता है। इन सभी जिलों के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत आयोग ने 465 टैबलेट का प्रयोग करने की घोषणा की है। इन सभी जिलों के युवाओं के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर नहीं होगा, बल्कि परीक्षा टैबलेट पर होगी।
आयोग की ओर से 15 मार्च को दो पालियों में और 16 मार्च को सुबह की पाली में लेखा लिपिक (142 पद) पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। इसके बाद 16 मार्च को दूसरी पाली और 17 मार्च को दोनों पालियों में वैयक्तिक सहायक (158 पद) पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा के लिए देहरादून में 11, हरिद्वार में पांच, पौड़ी गढ़वाल में एक, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में एक, चमोली में एक, नैनीताल में छह, अल्मोड़ा में एक, पिथौरागढ़ में एक, चंपावत में एक और बागेश्वर में एक परीक्षा केंद्र यानी तीन दिन में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं होंगी।
उत्तराखंड समेत सभी न्यूज पाने के लिए जॉइन करें हमारा व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप, लिंक पर क्लिक करें.. Bharatjan News Whatsapp Group Link


More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा