मंसूरी
विंटर लाइन कार्निवाल, 31 दिसंबर एवं नववर्ष का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं।
मसूरी के दौरान कल शाम को लगभग 7:00 बजे चेन्नई के पर्यटक कुणाल अपने परिवार के साथ माल रोड में घूम रहे थे । अत्यधिक भीड़ होने के कारण पैदल चलते समय अचानक उनके साथ ही घूमने आयी उनकी मासूम बच्ची ( उम्र लगभग 5 वर्ष)का हाथ उनसे छूट गया और वह भीड़ में भटक कर उनसे बिछड़ गयी। बच्ची को रोता देखकर होमगार्ड्स के मसूरी नगर प्लाटून के अवैतनिक प्लाटून कमांडर बलदेव सिंह बेदी एवं प्लाटून सार्जेन्ट दर्शन बडोनी ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और उसके परिजन की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर तक ढूढ़- खोज करने पर उसके परिजन मिले। बच्ची को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने उत्तराखंड होमगार्ड्स के जवानों का आभार व्यक्त किया है।

More Stories
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि