नैनीताल: उत्तराखंड के रामनगर से सेना भर्ती रानीखेत में शामिल होने से पहले 74 युवकों ने अपनी कोरोना जांच कराई थी। इनमें से 25 युवक कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को ईएसटी कानिया में क्वारंटीन कर दिया गया।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि सेना भर्ती में शामिल होने के लिए 74 युवकों की जांच की गई। इनमें से 25 युवक संक्रमित मिले हैं। वहीं एक महिला की जांच रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है।
सभी को क्वारंटीन कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव आए युवक ढेला, कानिया, जस्सागांजा, पीरूमदारा क्षेत्र के हैं। कोरोना संक्रमित लोगों को प्रशासन हायर सेंटर भेजने की तैयारी में है। बता दें कि, सेना भर्ती में शामिल होने के लिए कोरोना जांच अनिवार्य की गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश