देहरादून
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में जी20 की बैठक में 20 सदस्य देश, 9 अतिथि देश और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेटव प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है।
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला। जिसमें पूरे भारतवर्ष में 60 जगह पर 200 से भी ज्यादा सफल बैठ के आयोजित हुई इनमें विकास को वैश्विक एजेंट में प्राथमिकता दी गई।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित की-20 की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत मंडपम के कोणार्क चक्र के सामने विभिन्न देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों व अन्य मेहमानों का स्वागत व सत्कार किया। यह भारत की अतिथि देवो भव की संस्कृति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक का होना, हमारे भारतवर्ष का बढ़ता हुआ प्रभाव है। उन्होंने कहा कि इस बैठक से एक पृथ्वी के रूप में हरित पहल को बढ़ावा मिलेगा। वहीं एक परिवार के रूप में समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही एक बेहतर भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी को समन्वित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सदन के भीतर भी जी-20, चंद्रयान-3 और आदित्य L1 को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा