देहरादून
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नत्थूवाला में स्वच्छता पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अन्य पार्षदों, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को पार्क के भ्रमण करने को कहा।
नत्थूवाला के वार्ड संख्या 100 में स्वच्छता पार्क का निरीक्षण कर अग्रवाल ने कहा कि करीब 20 हज़ार लोगों की संख्या वाले वार्ड में प्रतिदिन 2 टन कूड़ा निकलता है, जिसका शत-प्रतिशत ट्रीटमेंट होता है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन 4 गाड़ियां घरों से कूड़ा उठान का कार्य करती हैं, जिसकी मॉनिटरिंग फीडबैक फाउंडेशन द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस वार्ड के लोगों में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने को लेकर जागरूकता है।
अग्रवाल ने बताया कि इस पार्क में बच्चों के लिए बैडमिंटन कोर्ट, बैठने के लिए बेंच तथा हरियाली से भरपूर इस पार्क में प्रतिदिन लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहां की ऐसे पार्क लोगों के लिए नजीर बनते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों निकायों के अध्यक्षों सहित अधिकारियों को यहां आना चाहिए।
इस मौके पर निदेशक शहरी विकास निदेशालय नवनीत पांडे, नगर आयुक्त देहरादून मनोज गोयल, सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी, नगर चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, पार्षद स्वाति डोभाल, राज्य विशेषज्ञ ठोस अपशिष्ट रवि बिष्ट, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष दरियाल भूपेंद्र पवार महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ