विकासनगर
देहरादून जिले के विकासनगर में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार उड़ाते हुए चली जाती है सहिया बाजार की यह तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं। दरअसल चकराता के सहिया बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को बेदर्दी से उड़ा दिया। टक्कर लगने से युवक कई फीट हवा में उड़ गया जिससे युवक बेहद बुरी तरीके से घायल हो गया है जिसे सैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया बाजार में जिस किसी ने भी यह वाकया देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान कर रही है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा