उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के तीन और आरोपित को मिली जमानत, देश छोड़ने पर पाबंदीउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक व नकल और गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद तीन और आरोपित को जमानत मिल गई है। गैंगस्टर कोर्ट के विशेष जज चंद्रमणि राय की अदालत ने 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। इस प्रकरण के अब तक कुल 22 आरोपित को जमानत मिल चुकी है। जबकि, 19 आरोपित अभी जेल में हैं।
शनिवार को पेपर लीक मामले और गैंगस्टर एक्ट के आरोपित जगदीश गोस्वामी, चंदन मनराल और बलवंत रौतेला को जमानत मिली। कोर्ट ने तीनों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई है। इस प्रकरण में अब तक गैंगस्टर एक्ट के कुल सात आरोपित जमानत ले चुके हैं।सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि उनके मुवक्किल जगदीश गोस्वामी को पेपर लीक मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी। वह गैंगस्टर एक्ट लगने के कारण जेल में बंद थे।
झूठे आरोप के तहत फंसाने का आरोपजमानत की पैरवी करते हुए उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को गैंगस्टर एक्ट में गलत और झूठे आरोप के तहत फंसाया गया है। दावा किया कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिसमें यह पाया जाए कि जगदीश गोस्वामी किसी गैंग से ताल्लुक रखते हैं।
उन्होंने कहा कि अभियुक्त जगदीश गोस्वामी शिक्षक हैं। चंदन मनराल और बलवंत रौतेला की पैरवी करते हुए भी अधिवक्ता ने तर्क रखे। जिनको सुनने के बाद तीनों आरोपितों की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री