रुद्रपुर
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर है। कपड़े खरीदने के लिए घर से बाजार को निकली दो बहनें लापता हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
बिंदुखेड़ा निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरी में कहा कि उसकी दो बेटियां सरवजीत कौर और सिमरनजीत कौर कपड़े खरीदने के लिए रुद्रपुर बाजार को निकली। लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल में कॉल की तो मोबाइल स्विच आफ आये। आनन फानन में परिजनों ने रिश्तेदारों व उनके दोस्तों से संपर्क किया लेकिन दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लग पाया तो अजीत सिंह ने पुलिस में तहरीर सौंपी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा