हरिद्वार: मुहर्रम की तैयारियों को लेकर आग का करतब दिखाने के दौरान दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगाें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में झुलसे युवकों को अस्पताल ले जाया गया।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सलेमपुर गांव में देर रात मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों में जुटे कुछ युवक करतब दिखाते हुए एक युवक मुंह में पेट्रोल लेकर आग लगाने जा रहा था। तभी पेट्रोल ने मुंह पर ही आग पकड़ ली, जिससे युवक का मुंह जल गया। युवक के मुंह से निकला पेट्रोल एक अन्य युवक के सिर पर जा गिरा। जिससे वो भी झुलस गया।
गाैरतलब है कि मुहर्रम पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत का दिन होता है। इस दिन पैगंबर मुहम्मद साहब की याद में सुन्नी समुदाय के लोग शोक में ताजिया निकालते हैं, साथ ही अखाड़े के खेल दिखाते हैं। मंगलवार रात को निकलने वाले इस जुलूस की तैयारी मुस्लिम समाज से जुड़े लोग रविवार रात कर रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल एक युवक के मुंह पर ही आ गिरा, जिससे वो बुरी तरह झुलस गया। भीड़ के बीच जब यह युवक दौड़ा तो इसके मुंह से पेट्रोल दूसरे युवक पर जा गिरा, जिससे वो भी जल गया। इस दौरान भीड़ के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न