हल्द्वानी
हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारियों द्वारा किशोरी को बाहर ले जाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी के दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक किशोरी को बाहर लेकर जाती थी और उसके साथ दुष्कर्म होता था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों को विरुद्ध शुक्रवार देर रात दुष्कर्म और पोक्सो सहित विभिन्न गंभीर धारा में प्राथमिकता दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीडित किशोरी से इस मामले में बातचीत की थी जहां किशोरी द्वारा अपने साथ हुई घटना को बताया गया आरोप सही पाए जाने पर समिति के लोग दंग रह गए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है महिला आरोपियों के खिलाफ धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में नाम दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा