सरिता डोभाल, एसपी सिटी, देहरादून
देहरादून
शिक्षक के बंद मकान में हुई चोरी का नेहरू कॉलोनी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा ही चोर निकली। महिला छात्रा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
शिक्षक के घर से चोरी हुई लाखों की सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए है।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चोरी के जेवरात झाड़ियों में छिपाकर हरिद्वार चले गए थे। हरिद्वार से वापसी के बाद छिपाए जेवरात ले बेचने की फिराक में थे दोनों पुलिस ने अरेस्ट किया है।
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 12 वी की छात्रा सोनिया के साथ उसके दोस्त अमरपाल को गिरफ्तार किया
है और साथ ही शत-प्रतिशत ज्वेलरी बरामद की गई है। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवती वादी के यहां ट्यूशन पढ़ती थी और उसे जानकारी मिली थी कि वह शादी में जा रहे हैं। इसके बाद उसने घर में अपने दोस्त के साथ चोरी की योजना बनाई और अलमारी का ताला तोड़कर नगदी और ज्वेलरी चोरी की। युवती ने नगदी अपने अकाउंट में जमा करा दिए और ज्वेलरी को झाड़ी में छुपा दिया। वापस अपने घर जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा