देहरादून,,,
कैंट विधानसभा में कई स्थानों पर सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजली दी गयी, जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैंट विधायक हरबंस कपूर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय जनता के साथ स्वर्गीय विपिन रावत के चित्र के समक्ष कैडल जलाकर एंव पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि जनरल रावत उत्तराखंड के लिए हमेशा सोचते थे और यहां के आर्थिक संसाधन कैसे बढ़ाएं इस पर अपने सुझाव भी सांझा करते थे इसके अलावा उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए कई अहम फैसले भी किये जिसे लेकर देशवासी उन्हें याद करते रहेंगे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल,मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल,पी एल सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा