त्यूणी
हिमाचल सीमावर्ती बानपुर के पास एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी।। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।। यह हादसा देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के अंतर्गत बानपुर के निकट हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बानपुर रोड पर अचानक एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में चालक को छोड़कर सभी एक ही परिवार के लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर बचाव दल के साथ पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों वह घायलों को खाई से मुख्य सड़क मार्ग तक लेकर आए। जहां से सभी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मृतकों में चालक जग्गी, परिवार के मुखिया बानपुर निवासी संजय, उनकी पत्नी बबली,पुत्र निखिल, साला जगदीश शामिल है। जबकि उनकी बेटी को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है। यह घटना सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार