ऋषिकेश
शनिवार को राफ्टिंग करते हुए चार पर्यटक नीम बीच पहुंचे और वहीं रुक गए। इसके बाद चारों लोग नीम बीच पर टहलने और सेल्फी लेने लगे। इसी बीच तीन युवक गंगा के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गए और अचानक रेत में धंसने लगे। देखते ही देखते तीनों गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।
राफ्टिंग के बाद नीम बीच के किनारे टहल रहे दिल्ली के तीन पर्यटक रेत में धंसने से गंगा में गिर गए। इसमें से एक पर्यटक को स्थानीय राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। लेकिन दो पर्यटक गंगा की लहरों में लापता हो गए। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया। लेकिन शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और बैंगलुरु में निजी कंपनियों में काम करने वाले चार पर्यटकों का एक दल शुक्रवार को मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए आया। दल में तीन युवक और एक युवती शामिल थे। चारों तपोवन के एक होटल में ठहरे। शनिवार को राफ्टिंग करते हुए चारों लोग नीम बीच पहुंचे और वहीं रुक गए। इसके बाद चारों लोग नीम बीच पर टहलने और सेल्फी लेने लगे।
इसी बीच तीन युवक गंगा के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गए और अचानक रेत में धंसने लगे। तीनों गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।। शोरगुल सुन स्थानीय राफ्टिंग गाइडों ने तीनों को गंगा से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह केवल एक को बचाने में कामयाब रहे। जबकि दो पर्यटक गंगा की लहरों में ओझल हो गए। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, तपोवन चौकी प्रभारी आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15, प्रशांत विहार, बी. 158 निवासी वंश कौशल (26) पुत्र अनिल शर्मा और दिल्ली के छतरपुर, फतेहपुर बेरी, मकान संख्या 52 निवासी कुमार गौरव (26 ) पुत्र प्रभात कुमार झा गंगा में बह गए। बताया कि दोनों की खोजबीन के लिए नीम बीच से लेकर पशुलोक बैराज तक तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन दोनों का कोई अता पता नहीं चल पाया गया। बताया कि आज (रविवार) को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार