सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।
देहरादून
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 9 नवंबर, 2000 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में वर्षों से चली आ रही पृथक राज्य की मांग को जनभावनाओं के अनुरूप पूर्ण किया गया। उसके पश्चात प्रदेश को संवारने और विकसित करने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।
सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास का जो भी काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं।
उन्होने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे ऐसी हम कामना करते हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा