CM पुष्कर सिंह धामी ने आज 7 IAS और 2 PCS अफसरों को तबादलों और फेरबदल के दायरे में लेने के साथ ही 3 जिलों के DM बदल दिए। नैनीताल के DM धिराज गर्ब्याल का कद बढ़ाते हुए उनको KMVN के MD का भी जिम्मा सौंप दिया। मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया।
उत्तरकाशी के DM मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का DM, मयूर दीक्षित को MD KMVN से चंपावत का DM, अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का DM बनाया गया। अपर सचिव रंजना से MD परिवहन निगम का जिम्मा हटा के PD (UUSDA) बनाया गया। उनके पास ऊर्जा विभाग भी है। विनीत तोमर को चंपावत के DM से हटा के परिवहन निगम का MD बनाया गया है।
PCS अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के ADM से हटा के चंपावत का ADM और शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के ADM से हटा के चमोली का ADM बनाया गया है। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि अभी शासन और जिला-मण्डल स्तर के कई IAS अफसरों के तबादले और होंगे।


More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज