देहरादून : उत्तराखंड में आज नए कोरोना संक्रमितों के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। आज प्रदेश भर में 3,012 मामले सामने आए हैं। वहीं 734 कोरोना संक्रमित रिकवर होकर घर लौटे। इसके बाद से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,014 तक पहुंच गई है, जिनका उपचार जारी है।
आज 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश में मृतकों की संख्या 1,919 तक पहुंच गई है।
प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,29,205 तक पहुंच गया है। जिसमे से 1,03,633 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
आज सबसे ज्यादा केस देहरादून में आए। देहरादून में 999, हरिद्वार में 796, अल्मोड़ा में 66, बागेश्वर में 13, चमोली में 24, चंपावत में 28, नैनीताल में 258, पौड़ी गढ़वाल में 80, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 137, उधमसिंह नगर में 565 और उत्तरकाशी में 6 मामले सामने आए हैं।
8 जिलों के बने 106 कंटेन्मेंट जोन:


इन अस्पतालों में 30 से 42 साल उम्र तक के 27 मरीजों की मौत:


More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज