उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को उत्तराखंड में 192 संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 99072 हो गई है।प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वर्तमान में 1150 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को 121 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 94755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को देहरादून में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। गुरुवार को देहरादून में 89, हरिद्वार में 57, नैनीताल में 19, अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 2, चंपावत में 0, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 8, उधमसिंह नगर में 5 और उत्तरकाशी में 2 मामले सामने आए हैं। देहरादून में आज 85 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। वहीं, अब तक कोरोना के कुल 94755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1707 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा