देहरादून
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से तंबाकू पर रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसमें 18 साल से कम के व्यक्ति को दुकानदार द्वारा तंबाकू बेचने, 18 साल के कम से उम्र के व्यक्ति के तंबाकू बेचने और शैक्षणिक संस्थान के 100 गज की सीमा में सिगरेट, बीडी और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, शैक्षणिक संस्थाओं पर चेतावनी बोर्ड न होने की जानकारी दी जा सकती है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जएगी। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि 8755858885 नंबर पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक फोन कर जानकारी दी जा सकती है। वहीं टोल फ्री नंबर 104 पर भी जानकारी दी जा सकती है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित