हरिद्वार
कांवड़ यात्रा के दौरान मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों के घुसने का डर रहता है। इसे देखते हुए वन विभाग की ओर से वन कर्मचारियों की 20 टीमों का गठन किया है। वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि यात्रा की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
कांवड़ मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए वन विभाग की 20 टीमें तैनात दी जाएंगी। यदि कोई जंगली जानवर मेला क्षेत्र में आता है तो उसको पकड़ने के लिए बेहोश किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी ट्रेंकुलाइजर के साथ ड्यूटी करेंगे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली वन चौकियों पर भी पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों के घुसने का भी डर रहता है। जिसको देखते हुए वन विभाग भी तैयारी में जुटा है। इसके लिए वन विभाग की ओर से वन कर्मचारियों की 20 टीमों का गठन किया है। एक टीम में 3 से 4 सदस्यों को रखा गया है। ये टीमें कांवड़ मेला क्षेत्र से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर गश्त करेंगी।
टीम कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले सांप, अजगर को रेस्क्यू करने से लेकर जंगली जानवरों को कांवड़ मेले में आने से रोकने के लिए काम करेंगी। गुलदार और हाथी जैसे जानवर यदि कांवड़ मेला क्षेत्र में आते हैं तो उन्हें ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए वन विभाग पूरी तरह से सतर्क है। इसके लिए गश्त टीमों काम गठन कर दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वन टीमें कांवड़ मेला क्षेत्र में रहकर सतर्कता के साथ काम करेंगी।
वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अब तक की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज