दाखिल प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 98/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना नम्बर तीन थाना डालनवाला पर 23.03.23 को आयुष रावत पुत्र मोहन सिंह रावत नि0 जमनीवाला 18 बीधा थाना राजपुर देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि 22.03.23 को मैने अपनी दुपहिया वाहन रॉयल इन्फिल्ड 350 क्लासिक रंग काला वाहन सं0 UK07BJ1539 D.B.S कालेज गुरूकुल एकेडमी करनपुर डालनवाला के पास खडी करी थी जिसको किसी आज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है । दाखिल प्रा0पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0 61/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।थाना डोईवाला व डालनवाला पर उपयुक्त कर्मीयो का चयन कर संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरो को देखा। थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत जंगलात बैरियर कुआंवाला के पास प्राप्त सूचना पर वाहन चैकिंग कर देहरादून की ओर से आ रहे अभियुक्त नितेश कश्यप पुत्र महेश कश्यप निवासी गेट एनबीएस पब्लिक स्कूल तीनपानी डी क्लास चौराहा कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल उम्र 19 वर्ष, सौरभ साहू पुत्र पूरन चंद्र साहू निवासी वृंदावन कॉलोनी नियर आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल उम्र 20 वर्ष,अमन शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी चौधरी कॉलोनी आम का बगीचा बरेली रोड हल्द्वानी कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुआंवाला जंगल मे चोरी गये वाहन को बरामद किया।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री