हरिद्वार: ज्वालापुर की दुर्गा विहार कॉलोनी में चोरों ने एक घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व 15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। परिवार सोता रह गया और चोर जेवर नकदी समेट कर फरार हो गए। नीद खुलने पर घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर में सराय क्षेत्र की दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी अजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार सहित घर में सोया हुआ था। तभी चोरों ने अलमारी से तीन अंगूठियां, चार जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी पायजेब, बच्चों के दो जोड़ी पायजेब, गले के दो पेन्डल व 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। परिवार के जागने पर सामान बिखरा मिला। तब चोरी का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चोरों का हुलिया जानने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश