देहरादून: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के सेनानियों को स्मरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महेंद्र भट्ट ने घंटाघर स्थित राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बड़ोनी और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्व. इंद्रमणि बड़ोनी ने व्यक्तित्व और कृतित्व से पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हम सब जिस उत्तराखंड के अंग है उसके निर्माण में उन्होंने तन मन धन न्यौछावर कर दिया। ऐसे प्रखर आंदोलनकारी को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वर्गीय बड़ोनी के साथ-साथ कई नाम और अनाम आंदोलनकारी ऐसे हैं जिन्होंने प्रदेश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। मैं उनको नमन करता हूं।
संविधान निर्माता और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो कार्य किया है उसे युगों युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में कार्यक्रम को वृहद रूप से मनाया जा रहा है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा