देहरादून
उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है और यह मुसीबत का तब और बढ़ जाती है जब भारी बारिश के चलते किसी वाहन को नदी के रास्ते गुज़रना पड़ता है
वाहन चालकों की लापरवाही भी कभी कभी सैकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ जाती है
ये तस्वीरें देहरादून के शिमला बाइपास चौक के पास रामगढ़ काजवें गांव की है
जहां एक यात्री बस बहने से बच गई लोग बस की छत से कूदकर अपनी अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा रहे है। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी।
तस्वीरों में भयावह मंजर साफ़ दिख रहा है, जहाँ नदी का रपटा पार करते हुए बरसाती नदी के पानी में एक बस फंस गई
और इसमें बैठे यात्रियों में हाहाकार मच गया। यात्री खिड़की से बाहर निकल छत पर चढ़ गए और छत पर चढ़े यात्री बस से नीचे कूद कूद कर अपनी जान बचाने को मजबूर थे, अब इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या बस चालक की लापरवाही लेकिन बस में बैठे लोगों की ज़िंदगी ख़तरे में पड़ गई।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां