देहरादून
देहरादून के रेलवे स्टेशन पर देर रात जमकर बवाल हो गया…दअरसल दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कुछ निजी वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं एसएसपी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।एसएसपी अजय सिंहने बताया कि एक युवक दातागंज जिला बदायूं और दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, इस दौरान आरपीएफ को संदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया और लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर पता चला की लड़की अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए देहरादून आई है, जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा समुदाय विशेष की सूचना कुछ अराजकतत्वों को दी गई। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया फिल्हाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री