कर्णप्रयाग
चमोली जनपद के नारायणबगड़ क्षेत्र के कोथरा गांव एक आवासीय मकान में आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई जहा सुबह सुबह करीब साढे तीन बजे गांव के योगंबर सिंह की चार कमरों के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग का मंज़र देखकर गांव में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों को हमेशा की तरह परिवार के मकान के अंदर ही होना लगा जिससे उनके अंदर फंसे होने से गांव में कोहराम मच गया लेकिन तब-तब पड़ोसी के घर सो रहे परिवार को सकुशल पाकर लोगों की जान में जान आई। लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब-तब सब कुछ खाक हो चुका था।
इस आगजनी से मकान के अंदर रखे सभी तरह की सामग्री जलकर खाक हो गये हैं, गनीमत यह रही कि इस समय घर के अंदर कोई नहीं सो रहे थे इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन गरीब योगंबर सिंह आवास विहीन हो गया है। गांव के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से योगबर सिंह को हुएं इस भारी नुकसान से उबरने के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
ग्रामीण खीमसिंह पंवार ने दूरभाष पर बताया कि वे लोग गांव के पास के गांव में किसी आयोजन में शामिल होंने गए हुए थे और मकान मालिक योगंबर सिंह भी उसी कार्यक्रम में सामिल होने के उनके साथ थे। बताया कि उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी और दो नादान बच्चे रात को अपने पड़ोसी के घर में सोंने चले गए इसलिए उनकी जान बच गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी है और वे घटनास्थल की ओर रवानगी की तैयारी कर रहे हैं।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं