
देहरादून
रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गों/चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, दिलाराम चौक आदी स्थानों का निरीक्षण कर बरसात के कारण बढे यातायात के दबाव को कम करने तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान रक्षा बन्धन पर्व पर लोगों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होने तथा बरसात के मौसम के दृष्टिगत चौपहिया वाहनो के अधिक इस्तेमाल की संभावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा यातायात के दबाव वाले मार्गों व चौराहों व मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा