देहरादून
उत्तराखंड में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाए दे रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। इसलिए आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है।
आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दोपहर में धूप में घूमने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
2012 में देहरादून में पारे ने 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुआ था
पिछले 10 साल में जून में प्रदेश के किसी भी शहर में अधिकतम तापमान इस स्तर तक नहीं पहुंचा। इससे पहले जून में वर्ष 2012 में देहरादून में पारे ने 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुआ था। तब दो जून को दून में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री