देहरादून
उत्तराखंड सिविल सर्विसेज ऑफीसर्स वाइव्स एसोसिएशन जिसे संजीवनी के नाम से जाना जाता है। समाज के वंचित वर्ग की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सर्दियां चरम पर है और पारा गिर रहा है। संजीवनी ने ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के लिए एक अभियान आयोजित करने का फैसला किया। पूरे प्रदेश में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
देहरादून में वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों ने बीती देर रात शहर का चक्कर लगाकर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा तथा अन्य जिलों में जिलाधिकारी की पत्नियों ने अपने-अपने जिलों में यह अभियान चलाया। संजीवनी समाज के लिए हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री