

देहरादून
ब्लॉक देहरादून के शाह सतनाम जी ग्रीन-S वेलफेयर फाॅर्स के सेवादारो ने अपने गुरूजी के आदेश का पालन करते हुए कोरोना से बचाव हेतु आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस बना कर रखने व वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक किया व जरूरतमंदों को निःशुल्क मास्क बाँटे।
गुरु जी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान के वर्तमान में कोरोना के कहर से बचने के लिए सेवादारों का समाज में आमजन की निम्न सेवा करने का आह्वान किया कि मास्क लगाएंगे औरों को भी लगवाऐंगे व जरुरतमंदो को मास्क फ्री में देंगे तथा 7 फीट की दूरी बनाकर रखेंगे।

इस सेवा को करते हुए आज देहरादून के घंटाघर चौक, इंद्रा मार्केट,पलटन बाजार, पर शाह सतनाम जी ग्रीन -S वेलफेयर फाॅर्स के सेवादार भाई बहनों ने आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस बना कर रखने हेतु जागरूक किया साथ ही जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का टीका नहीं लगवाया उन्हें टीका तुरंत लगवाने हेतु प्रेरित किया। जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क बाँटे। इस सेवा की सभी आमजन ने सराहना भी की।

इस कार्य में आज विजय कुमार इंसान, राजेश इंसान, रामानंद जी इंसान, जगदीश इंसान, नितिन इंशा,बिजेंद्र जी इंशा आदि ने इस सेवा में सराहनीय योगदान दिया।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त