देहरादून
उत्तराखंड में ठगी के मामले में दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। आज एक ऐसा अनूठा मामला सामने आया है। जिससे मालूम होता है कि ठगों के हौसले कितने बुलंद हैं। ठगों ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर ठगी का प्रयास किया। दरअसल, ऋषिकेश निवासी संदीप परमार को एक फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल का पीएसओ बताता है व अपना नाम जसराज बताता है।

ठग, संदीप परमार से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फीस के नाम पर 21,863 रुपए जमा करने को कहा जाता है। ठगी करने वाले व्यक्ति, संदीप से ऑनलाइन पैसा डालने के लिए कहता है और अपनी बात को पुष्ट करने के लिए वह व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति से जोकि कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर संदीप से बात करता है। इस पूरी बातचीत के दौरान ठग व्हाट्सएप चैट के जरिए भी संदीप पर जल्दी पैसा डालने का दबाव बनाते रहते हैं।

मामले का खुलासा होते ही वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र नेगी की तरफ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। वही, मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि कल हुए कैबिनेट मीटिंग के बाद उनको इस बात की जानकारी मिली थी कोई व्यक्ति उनका नाम लेकर और उनके जैसा हुबहू आवाज निकाल कर किसी से पैसे मांग रहा है। हालांकि, इस तरह की जो घटनाएं बढ़ रही हैं वह काफी चिंताजनक है। लिहाजा उन्होंने अपने ओएसडी को कहकर ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण