
देहरादून
आज आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचकर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने सरखेत पहुँचकर आपदा प्रभावित परिवारो से उनका हाल चाल जाना व राहत सामग्री वितरित की। नेहा जोशी जी द्वारा प्रभावित छेत्र के अन्तिम छोर तक पहुंचकर लोगों को सन्तावना दी व हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों ने सरकार व प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य की सराहना की गयी । नेहा जोशी जी ने कहा कि आपदा में लापता हुए लोगों की तलाश करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान एवं प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। सभी प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए पुष्कर सिंह धामी की सरकार कृतसंकल्पित है। नेहा जोशी जी के साथ महानगर उपाध्यक्ष समीर डोभाल, भाजयुमो प्रदेश सह मिडिया प्रभारी भावना चौधरी, वरिष्ठ नेता अरविंद तोपवाल, दिनेश जवाड़ी, राकेश रावत,नरेश प्याल, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा