ऋषिकेश
युवा पत्रकार नीरज राणा (25) नहीं रहे। उनके निधन से तीर्थनगरी ऋषिकेश के पत्रकारों में शोक की लहर है।
खबरों और समाज के मुददों को लेकर प्रतिबद्ध युवा पत्रकार नीरज राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें पास के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया था। उपचार के बाद थोड़ा आराम मिलने पर वो घर लौट आए थे।
कुछ समय बाद तबियत बिगड़ी तो परिजन उन्हें एम्स ले गए। जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से तीर्थनगरी ऋषिकेश के पत्रकार शोक में डूब गए। नीरज तीन बहनों का अकेला भाई था। करीब छह माह पहले उनकी शादी हुई थी।
हंसमुख स्वभाव के नीरज के निधन से तीर्थनगरी ऋषिकेश के पत्रकारों में शोक की लहर है। वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवाड़ी, विक्रम सिंह, अनिल शर्मा, प्रबोध उनियाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष डोभाल, महासचिव दुर्गा नौटियाल, सुदीप पंचभैया, राजेश रावत, विनीता खुराना, राजेश शर्मा, रजनीश, मनोज रौतेला, मयंक ध्यानी, धनेश कोठारी,अजय मित्तल,संतोष भारती, सुरेंद्र रावत ने राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा