देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत गुरुवार को अपने राजनीतिक गुरु और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मिलने पहुंचे। तीरथ सिंह रावत, खंडूरी के देहरादून स्थित आवास पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जो मुलाकात गुरू और शिष्य के बीच हुई है, उसे देखकर यही लगता है कि वास्तव में बीसी खंडूरी से तीरथ के रिश्ते मुधर ही नहीं परिवारिक भी बहुत है। यही वजह है कि जब तीरथ सिंह रावत बीसी खंडूरी के पास गए तो पांव छूकर तीरथ ने खंडूरी का आर्शीवाद लिया।
वहीं इस दौरान कई दिलचस्प किस्से आज खंडूरी के घर पर ऐसे हुए जिससे कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया। मीडिया द्धारा पूछे सवाल का सीएम तीरथ बेबाकी से जवाब दे रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री तीरथ से पूछे जा रहे सवाल को तीरथ से ज्यादा बीसी खंडूरी जवाब दे रहे थे।
इस दौरान बीसी खंडूरी के आवास पर जैसे ही सीएम तीरथ सिंह रावत ने मीडिया से बात करना ही शुरू की और जैसे तीरथ ने कहा कि बीसी खंडूरी से उनके आदर्श हैं, तो वैसे ही खंडूरी ने कह दिया कि सीखा तो है लेकिन मैंने तो तीरथ को हडकाया भी बहुत है। इस पर तीरथ सिंह रावत ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बड़ो से ही डांट खाकर सीखा जाता है।
वहीं तीरथ सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने खंडूरी शासन काल को याद करते हुए कहा कि अधिकारियों पर लगाम के लिए हमेशा से खंडूरी को सराहा जाता है, आप कैसे विधायकों और जनता के द्धारा अफसरशाही के बेलगाम रवैय को संभालेंगे। इस पर तीरथ सिंह रावत के जवाब देने से पहले ही खूड़री ने जवाब देते हुए कहा कि, उन्होने केवल नौकरशाही पर ही नहीं सभी पर लगाम लगाके रखी। बस केवल उन पर अपने घर में लगाम लगी रहती थी। खंडूरी द्धारा अपनी बात रखने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बीसी खंडूरी से उन्होने बहुत कुछ सीखा है जो उनके काम आएगा।
उत्तराखंड समेत सभी न्यूज पाने के लिए जॉइन करें हमारा व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप, लिंक पर क्लिक करें.. Bharatjan News Whatsapp Group Link


More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा