हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र में दिनदहाड़े सरेराह टप्पेबाजों ने एक कार सवार का ध्यान भटकाकर कार में रखा उसका पर्स उड़ा लिया। जब तक कार सवार को इसका पता चला तब तक वह फरार हो चुके थे। टप्पेबाजों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है।
सिडकुल रॉक में काम करने वाले एकांश ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा