रुद्रप्रयाग
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के नये बस अडडे पर पुनाड़ गदेरे के ऊपर पर सिंचाई विभाग की ओर से एक करोड़ पांच लाख की लागत से बनाई जा रही वाहन पार्किंग छत डालने के दौरान धराशाई हो गई। छत डालने का कार्य कर रहे तीन मजदूर भी घायल हो गये, जिन्हे शीघ्र ही उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। लगभग पचास कार वाहनों के लिये यह पार्किंग बनाई जा रही थी और आज इसकी छत डाली जा रही थी, लेकिन सेटरिंग कार्य में लापरवाही बरते जाने से पार्किंग धराशाई हो गई।
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के नये बस अडडे पर पुनाड़ गदेरे के ऊपर पार्किंग बनाई जा रही है। यह पार्किंग लगभग पचास कार वाहन क्षमता वाली थी। आज सुबह के समय पार्किंग की छत डालने का कार्य किया जा रहा था। पार्किंग की आधा छत भी पड़ चुकी थी और मजदूर कार्य करने में लगे हुये थे। इस दौरान अचानक भराभरा छत सहित पार्किंग की सेटरिंग नीचे गिरे गई और साथ ही तीन मजदूर भी गिर गये। गनीमत रही कि मजदूरों को कम ही चोटें आई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन सहित प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। लगभग एक करोड़ पांच लाख की लागत से इस पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा था। घटना के पीछे के कारण अभी तक यही बताया जा रहा है कि पार्किंग भार नहीं झेल पाई, जिसमें संबंधित कार्यदायी संस्था, जेई और ठेकेदार की गलतियां सामने आ रही हैं।
मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा था। घटना में दो व्यक्ति घायल हुये हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि किन कारणों से यह घटना घटी है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री