
देहरादून
राजपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी खजानदास के जनसम्पर्क ने रफ्तार पकड़ ली है वही विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में खजानदास ने एमकेपी चौक समेत अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया जहां उन्होंने लोगों को बीजेपी की उपलब्धियों रुबरु कराया वही राजपुर विधानसभा में उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों से अवगत भी कराया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की जमकर खिंचाई भी की।
खजानदास का कहना था कि बीजेपी को लेकर लोगों में उत्साह है और पार्टी के पक्ष में लोग मतदान करने भी चाह रहे है और निश्चित ही 10 मार्च को रिजल्ट आने पर प्रदेश में बीजेपी की सीट 60 पार होगी और प्रदेश में पुनः बीजेपी की सरकार बनेगी साथ ही खजानदास ने कहा कि कोरोनाकाल मे कुछ विकास कार्य अवरुद्ध हो गए थे जिन्हें चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा। खजानदास से पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनोती को स्वीकार करती है और सामने पड़ने वाले पहाड़ को कैसे पार करना है बीजेपी का हर कार्यकर्ता बखूबी जनता है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित