देहरादून
उत्तराखंडवासियों को बिजली का जोरदार झटका लगा है। कल 1 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली की दरें महंगी हो गई हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की तरफ से बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं।
विद्युत विभाग ने घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग रेट पर बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की तरफ से आज नए टैरिफ प्लान को लेकर घोषणा कर दी गई है। 2022-23 के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सालाना तौर पर बिजली की कीमतों में 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी की कई है।
आपकों बता दें कि 100 यूनिट तक के बिल में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन 100-200 यूनिट तक 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए दाम के साथ अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे। वहीं, 200-300 यूनिट तक पहले 4.77 रुपये प्रति यूनिट बिजली के दाम थे जो अब बढ़कर 5 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। यानी की 23 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं, 300-400 यूनिट पर पहले 4.95 रुपये प्रति यूनिट बिजली थी। लेकिन अब 43 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 5.38 रुपये कर दी गई है। साथ ही 400-500 यूनिट पर 44 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। पहले 5.41 रुपये प्रति यूनिट था जो अब बढ़कर 5.85 रुपये प्रति यूनिट हो गया है।
छोटे उद्योगों के लिए टैरिफः 25 किलोवाट तक 4.60 रुपये प्रति यूनिट मौजूदा रेट को बढ़ाकर अब 4.80 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। वहीं 25 किलोवाट से ज्यादा और 75 किलोवाट तक 4.30 रुपये प्रति यूनिट रेट है जिसे बढ़ाकर 4.50 रुपये प्रति यूनिट किया गया है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री