देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शीतलहर के चलते जनपद के नगर निगम एवं नगर निकायों में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थाई रैन बसेरों के साथ ही अस्थाई रैन बसेरे चिन्हित करने एवं रेनबसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के आईएसबीटी,निरंजनपुर मंडी,रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, टैक्सी स्टैंड पुराना दिल्ली बस अड्डा ,घंटाघर दिलाराम चौक, जाखन कांटा, मंसूरी डायवर्सन, कनक चौक,दून हॉस्पिटल चौक, एकता विहार, धरना स्थल, रैन बसेरा चुना भट्टा, रैन बसेरा चुक्कू मोहल्ला, रैन बसेरा लाल पुल, रैन बसेरा ट्रांसपोर्ट नगर सहित नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में विकासनगर रोड़, सहारनपुर रोड़, पोन्टा रोड, रैन बसेरा हरबर्टपुर, देहरादून रोड़। नगर पालिक परिषद विकासनगर में देहरादून बस स्टैड, पहाड़ी गली, रामकुमार चौक। नगर पंचायत सेलाकुई एवं नगर पालिक परिषद डोईवाला विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला आपदा परिचालन केंद्र से अलाव जलाने एवं ऋण व शहरों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा