देहरादून
शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं लोगों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत है।
जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद वासियों को वापस लाने हेतु विभिन्न स्तरों पर संपर्क बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यूक्रेन से स्वदेश लौटे मेडिकल के छात्रों का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के. के.मिश्रा ने आईएसबीटी पर माला पहनाकर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र टिहरी निवासी मनीष राणा खर्कीव से, विकास नगर निवासी सागर सैनी विनिक्षियर, कारगी निवासी वत्सला लाविस से, राजपुर निवासी योगिता कीव से वापस लौटे है को माला पहनाई तथा कुशल क्षेम पूछते हुए यूक्रेन की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
स्वदेश लौटे सभी छात्रों ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी भी उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री