देहरादून
लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों के भुगतान का मामला एक बार फिर से तूल पकडने वाला है, ये हम इसलिए कह रहे है कि ठेकेदारों का भुगतान काफी समय से नही हो पाया है जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठेकेदारों का कहना है कि विभाग ने बरसात के समय इमरजेंसी वर्क के नाम पर निर्माण कार्य करा लिए अब जब भुगतान की बारी आई तो अधिकारी भुगतान देने में हिला हवाली कर रहे है। देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर और मनोज पंवार का कहना है कि पिछले आठ महीनों से ठेकेदारों का लगभग 5 करोड़ रुपए बकाया है,लेकिन अभी तक भुगतान नही हो पाया है। इनका कहना है कि ये सभी छोटे ठेकेदार है जिनका परिवार इन कार्यों से चलता है अब जबकि विभाग की ओर से भुगतान नही मिल पा रहा है तो ऐसे में ठेकेदार अपने परिवार का गुजर बसर कैसे करे। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विभाग की ओर से भुगतान नही किया गया तो समस्त ठेकेदार इसके लिए आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री