मंसूरी
विश्व पर्यटन नगरी मसूरी और कैम्पटी फाल में गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहां का रुख कर रहे हैं मसूरी में जहा र्प्यटक सुहावना मौसम का आंनद ले रहे है तो दूसरी ओर कैम्पटी फाल में लोग प्राकृतिक फाल का आनद दे रहे है।केम्प्टी फॉल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है और वहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं जिससे व्यापार में भी वृद्धि होने के साथ कैम्पटी फाल के आसपास के क्षेत्रो के लोगो को रोजगार भी मिल रहा है जिससे लोगो क चेहरे खिले हुए हैं।
स्थानीय व्यापारी विक्रम सिंह पवार ने बताया है की 2 साल से कोरोना के चलते उनका व्यापार थाप हो गया था लेकिन इस बार पर्यटकों की भारी भीड़ से वे खासे उत्साहित है और उनके व्यापार में वृद्धि हो रही है उन्होंने कहा की यहां देश विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। जिससे स्थानीय व्यापारी काफी खुश है और 2 साल के बाद एक बार फिर व्यापार में वृद्धि हुई है साथ ही स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल रहा है।
कानपुर से आए पर्यटक समृद्धि पांडे ने बताया की यहां का प्राकृतिक झरना उन्हें बहुत पसंद आया है और उन्होंने जमकर इसका आनंद लिया है साथ ही यहां पर झरने का पानी बहुत ठंडा है और वह यहां पर आकर बहुत खुश हैं और केम्प्टी फॉल का जमकर आनंद ले रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण