देहरादून
देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जा रही है… सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।


सहारनपुर रोड स्तिथ शिवाजी धर्मशाला में शोभा यात्रा निकलने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत की।। सीएम ने कहा कि राज्य की सरकार शिव भक्तों पर पहले भी फूलों की वर्षा करते हुए कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने का काम करती रही और अब टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शिव भक्तों की मौजूदगी बयां करती है कि शिव भक्तों में टपकेश्वर महादेव की शोभा यात्रा को लेकर कितना उत्साह है। सुंदर- सुंदर झांकियों के साथ भोले बाबा नन्दी के साथ सबसे आगे चल रहे थे वही गण- प्रेत उनके साथ नाचते गाते मस्ती में झूम रहे थे।


इस मौके पर महिलाएं सिर पर कलश रखे यात्रा में शामिल रहे। झांकियों के अंत मे टपकेश्वर महाराज की रूद्राक्षों से सजी प्रतिमा सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वही सेवादारों ने जगह जगह जलपान की व्यवस्था की थी।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां