चमोली
चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट ने 16 लोगों की जिंदगी पलक झपकते ही छीन ली। जिस वक्त करंट दौड़ा वहां मौजूद लोग चीखते रहे, चिल्लाते रहे मदद की गुहार लगाते रहें। जान बचाने की जद्दोजहद करते रहे लेकिन उनकी एक नहीं चली और एक एक कर लोग दम तोड़ते रहे। हादसे के वक्त का बेहद डरावना वीडियो सामने आया है हालांकि वीडियो कुछ दूर से रिकॉर्ड किया गया है लेकिन उसमें लोगों की आवाज़ और धमाकों की आवाज साफ सुनी जा सकती है। मौत का ये मंजर रूह कंपा देने वाला है। फिलहाल सरकार और प्रशासन जांच की बात कर रहे हैं। विपक्ष के नेता भी जोर शोर से मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन ये तो सच है कि जो चला गया वो वापस नहीं लौट सकता। पूरे मामले में बहुत ज्यादा लापरवाही भी सामने आ रही है।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी-मुख्य सचिव, मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा