हरिश रावत , पूर्व मुख्यमंत्री
देहरादून
वर्ष 2016 के बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत खानपुर विधायक उमेश कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन सिंह बिष्ट और हरक सिंह रावत को सीबीआई ने आज कोर्ट में समन होने के लिए कुछ दिन पहले नोटिस भेजा था हालांकि आज इस मामले में कोई खास निष्कर्ष नहीं निकला है जबकि कोर्ट ने 15 जुलाई की डेट इस मामले की सुनवाई के लिए तय की है , इन सभी नेताओं को 15 जुलाई को अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना होगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस मामले के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब साफ था उनका कहना था कि हम सत्य के साथ खड़े हैं और सत्य की राह पर ही चल रहे हैं
जो भी न्यायालय का फैसला होगा उसे ही सर्वोपरि मान कर उसपर अमल किया जाएगा । वहीं सत्यमेव जयते कहते हुए उन्होंने अपनी बात को खत्म किया।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार